एसपी अशोक कुमार मीणा को राष्ट्रपति वीरता पदक:सीएम योगी ने किया सम्मानित, शौर्य और उत्कृष्ट कर्तव्यनिष्ठा के लिए मिला सम्मान

Oct 01, 2026 - 21:00
0
एसपी अशोक कुमार मीणा को राष्ट्रपति वीरता पदक:सीएम योगी ने किया सम्मानित, शौर्य और उत्कृष्ट कर्तव्यनिष्ठा के लिए मिला सम्मान
हरदोई एसपी अशोक कुमार मीणा को राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित किया गया है। गुरुवार दोपहर 12:30 बजे लखनऊ में समारोह हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एसपी को पदक प्रदान किया। सम्मान मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों और उनके परिवार के सदस्यों ने उन्हें बधाई दी। गणतंत्र दिवस पर घोषित हुआ था पदक राष्ट्रपति वीरता पदक के लिए एसपी अशोक कुमार मीणा का चयन गणतंत्र दिवस के अवसर पर किया गया था। अदम्य साहस, शौर्य और उत्कृष्ट कर्तव्यनिष्ठा के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया है। सम्मान मिलने के बाद हरदोई पुलिस में उत्साह का माहौल है। एसपी बोले- टीम के साथियों को भी श्रेय सम्मान के बाद एसपी अशोक कुमार मीणा ने कहा कि यह उपलब्धि अकेले उनकी नहीं है। इसमें उन सभी पुलिसकर्मियों का योगदान है, जिन्होंने जोखिम भरे ऑपरेशनों में उनके साथ काम किया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में प्रदेश की पुलिसिंग में कई बदलाव हुए हैं। एसपी ने आधुनिक तकनीक और त्वरित कार्रवाई को पुलिसिंग में अहम बताया। उन्होंने कहा कि इससे पुलिस की जवाबदेही बढ़ी है। उन्होंने राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का भी उल्लेख किया। पुलिस महकमे में उत्साह एसपी को राष्ट्रपति वीरता पदक मिलने से हरदोई पुलिस का मनोबल बढ़ा है। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई। सम्मान को पुलिस की सेवा और जिम्मेदारी से जोड़कर देखा जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User