एटा डीएम ने गोवंश आश्रय केंद्र का किया निरीक्षण:स्कूलों की व्यवस्थाएं परखी, आंगनबाड़ी में बच्चों की कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

Oct 01, 2026 - 22:06
0
एटा डीएम ने गोवंश आश्रय केंद्र का किया निरीक्षण:स्कूलों की व्यवस्थाएं परखी, आंगनबाड़ी में बच्चों की कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी
एटा जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली ने गुरुवार को मलावन क्षेत्र का निरीक्षण कर सरकारी योजनाओं और ग्रामीण सुविधाओं की स्थिति परखी। इस दौरान उन्होंने गोवंश आश्रय केंद्र, सामुदायिक भवन, शौचालय, परिषदीय विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्र का जायजा लिया। व्यवस्थाओं में कमियां मिलने पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए। गोवंश आश्रय केंद्र में 350 गोवंश मिले डीएम ने मलावन स्थित गोवंश आश्रय केंद्र का निरीक्षण किया। यहां करीब 350 गोवंश मिले। उन्होंने पशुओं के लिए हरे चारे की पर्याप्त व्यवस्था करने और परिसर में नेपियर घास लगाने के निर्देश दिए। डीएम ने सर्दी शुरू होने से पहले जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने पर भी जोर दिया, ताकि गोवंश को किसी तरह की परेशानी न हो। इस संबंध में बीडीओ अजीत कुमार सिंह और पशु चिकित्सक डॉ. जितेंद्र सिंह को जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए। सामुदायिक भवन और शौचालयों की व्यवस्था सुधारने को कहा निरीक्षण के दौरान डीएम ने सामुदायिक भवन और सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति भी देखी। उन्होंने साफ-सफाई बनाए रखने और सरकारी सुविधाओं का उचित उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने को कहा। स्कूलों में पढ़ाई और मिड-डे मील की गुणवत्ता पर जोर डीएम ने परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण कर बच्चों की पढ़ाई का स्तर परखा। उन्होंने मिड-डे मील की गुणवत्ता और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। साथ ही विद्यालयों में स्मार्ट क्लास शुरू करने के निर्देश दिए, ताकि बच्चों को बेहतर शैक्षिक सुविधाएं मिल सकें। आंगनबाड़ी में शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण में बच्चों की उपस्थिति कम मिली। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई और संबंधित कर्मचारियों को बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं और ग्रामीण सुविधाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचना चाहिए। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से निभाएं और कमियों को प्राथमिकता से दूर करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User