जानकीपुरम में कूड़ा डंप करने के आरोपों की जांच होगी:हाईकोर्ट ने न्यायिक आयुक्त नियुक्त किया, कचरा डालने की जांच मौके पर करेंगे

Oct 01, 2026 - 22:06
0
जानकीपुरम में कूड़ा डंप करने के आरोपों की जांच होगी:हाईकोर्ट ने न्यायिक आयुक्त नियुक्त किया, कचरा डालने की जांच मौके पर करेंगे
जानकीपुरम के छुइया पुरवा की पुरानी बस्ती में सड़क और घरों के आसपास कूड़ा डंप किए जाने के आरोपों की सच्चाई अब मौके की जांच से पता चलेगी। हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने इस विवादित जगह का निरीक्षण करने के लिए अधिवक्ता अभिषेक वर्मा को न्यायिक आयुक्त नियुक्त किया है। न्यायमूर्ति आलोक माथुर और न्यायमूर्ति अमिताभ कुमार राय की खंडपीठ ने सुनील कुमार गुप्ता समेत 14 याचिकाकर्ताओं की अर्जी पर यह निर्देश दिए। कोर्ट ने न्यायिक आयुक्त को मौके पर जाकर पता लगाने को कहा है कि मुख्य सड़क, फुटपाथ और आसपास के आवासीय क्षेत्र के पास कचरा डाला जा रहा है या नहीं। याचिकाकर्ताओं ने इलाके में कूड़ा डालने का आरोप लगाया था, जबकि राज्य सरकार ने इसे नहीं माना। दोनों पक्षों के दावों में फर्क देखकर कोर्ट ने मौके की असल स्थिति जांचना जरूरी समझा। न्यायालय ने न्यायिक आयुक्त को निरीक्षण के दौरान तस्वीरें लेने और 8 अक्टूबर 2026 तक अपनी रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने का निर्देश दिया है। साथ ही, याचिकाकर्ताओं और नगर निगम अधिकारियों को जांच में सहयोग करने को कहा गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User