एटा के मौहरा घाट पर गंगा आरती का आयोजन:काशी की तर्ज पर चौथी बार हुई आरती, जागरूकता कार्यक्रमों में लोग हुए शामिल
एटा में राज्य स्वच्छ गंगा मिशन और जिला गंगा समिति के निर्देश पर शीतलपुर विकासखंड के मौहरा घाट पर काली नदी किनारे गंगा आरती और जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसका उद्देश्य नदियों के संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करना था। बे मौसम बरसात के चलते दो बार कार्यक्रम टाला गया यह कार्यक्रम गुरुवार को आयोजित किया गया।जिला प्रशासन ने शुक्रवार को शाम 5 बजे जानकारी साझा की है।इसमें मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ समेत कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। देखिए 4 तस्वीरें… कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक, भाषण प्रतियोगिता, गंगा क्विज, नीराथॉन, चित्रकला और रंगोली जैसी गतिविधियां हुईं। बीपीएस कॉलेज के छात्रों और माई भारत के वॉलंटियर्स ने नदी संरक्षण का संदेश दिया, जबकि एनसीसी कैडेट्स ने नीराथॉन में हिस्सा लिया। मुख्य आकर्षण वाराणसी से आई टीम द्वारा काशी की तर्ज पर की गई गंगा आरती थी। एटा में यह चौथी बार था जब इस शैली में आरती हुई। सामाजिक वानिकी प्रभाग के निदेशक विपिन वर्मा ने अतिथियों का स्वागत कर गंगाजल भेंट किया। विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने नदी संरक्षण में समाज की भागीदारी पर जोर दिया और काली नदी को स्वच्छ रखने की अपील की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)