सहकार भारती का अभ्यास वर्ग 8 से:झाँसी में संगठन विस्तार पर दी जाएगी ट्रेनिंग

Oct 02, 2026 - 19:42
0
सहकार भारती का अभ्यास वर्ग 8 से:झाँसी में संगठन विस्तार पर दी जाएगी ट्रेनिंग
सहकार भारती, झाँसी विभाग की ओर से संगठन के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के लिए 8 और 9 अक्टूबर को दो दिवसीय 'अभ्यास वर्ग' का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण शिविर शहर कोतवाली की ढाल स्थित गहोई धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ 8 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे होगा, जबकि इसका समापन 9 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे किया जाएगा। इस दो दिवसीय अभ्यास वर्ग में सहकारिता के विचार, संगठन के विस्तार, सामूहिक प्रयासों और समाज निर्माण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर वक्ताओं द्वारा मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। सहकार भारती के पदाधिकारियों ने बताया कि इस अभ्यास वर्ग का मुख्य उद्देश्य सहकारिता की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना तथा कार्यकर्ताओं में संगठनात्मक कार्यों के प्रति नई ऊर्जा और दिशा का संचार करना है। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में झाँसी विभाग के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सहभागिता करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User