एटा में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, मौत:काम से लौटते समय हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी
एटा के आवागढ़ थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 50 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। चूरथरा गांव के पास पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना बुधवार देर शाम करीब 7 बजे की है। बाबरपुर, सकरौली थाना क्षेत्र के रहने वाले शांतिलाल (50) पुत्र भीकम पाल काम खत्म कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। गांव के लोग घायल शांतिलाल को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और गुरुवार सुबह 10 बजे शव को एटा पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शांतिलाल के भाई सत्यवीर सिंह ने बताया कि उनका भाई आवागढ़ से घर लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ। आवागढ़ थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)