अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:बहराइच के नैनिहा चौराहे पर हादसा, दो दिन पहले ही जमानत पर जेल से छूटा था

Oct 01, 2026 - 11:20
0
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:बहराइच के नैनिहा चौराहे पर हादसा, दो दिन पहले ही जमानत पर जेल से छूटा था
बहराइच में मोतीपुर के नैनिहा कांटा चौराहे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक सेमरहना गांव का रविन्द्र निषाद था। रविन्द्र कल शाम नैनिहा कांटा चौराहे पर गया था। करीब 7.30 बजे घर लौटते समय सड़क पार करते हुए उसे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस बुलाकर उसे सीएचसी मिहीपुरवा भेजा। शुरुआती इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई। करीब आठ महीने पहले रविन्द्र की पत्नी ने आत्महत्या की। दहेज एक्ट के मामले में ससुराल वालों ने उस पर केस दर्ज कराया, जिसके बाद वह जेल गया। रविन्द्र दो दिन पहले ही जमानत पर छूटा था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User