एटा में धर्म छुपाकर युवती से दोस्ती फिर रेप किया:मुस्लिम धर्म अपनाने और निकाह का दबाव बनाया, 2 पर FIR

Oct 01, 2026 - 18:31
0
एटा में धर्म छुपाकर युवती से दोस्ती फिर रेप किया:मुस्लिम धर्म अपनाने और निकाह का दबाव बनाया, 2 पर FIR
एटा के मारहरा थाना क्षेत्र में युवती ने एक युवक पर धर्म छिपाकर दोस्ती करने, दुष्कर्म और बाद में धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने स्वतेन और जाकिर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर मेडिकल परीक्षण कराया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि आरोपी वर्ष 2018 से उसका पीछा कर परेशान करता था। वह बाइक आगे लगाकर बात करने का दबाव बनाता और पैसों का लालच देता था। आरोप है कि एक बार उसने युवती के बैग में पांच हजार रुपये भी रख दिए। पूछने पर आरोपी ने खुद को हिंदू बताया। युवती के मना करने पर आरोपी ने जबरन उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। इसके बाद युवती ने स्कूल जाना छोड़ दिया और घर से ही कक्षा 11वीं और 12वीं की पढ़ाई की। पीड़िता के अनुसार, वह बीएससी थर्ड ईयर की परीक्षा देकर लौट रही थी। इसी दौरान दो लोगों ने पीछे से उसे कुछ सुंघा दिया। आरोप है कि इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया। वहां एक मोबाइल, दो हजार रुपये और एक चिट्ठी छोड़ी गई। युवती का आरोप है कि चिट्ठी में शादी के लिए दुष्कर्म करने की बात लिखी थी। आरोपी ने अपना नाम सितीन बताया और उसे खुश रखने का वादा किया। साथ ही बातचीत नहीं करने पर फोटो वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि जनवरी 2026 में आरोपी ने उसे मिलने के लिए बुलाया और फरवरी में शादी कर ली। करीब तीन महीने का गर्भ होने के बाद आरोपी और उसका साथी उसे दिल्ली ले गए। युवती का आरोप है कि वहां एक पार्क में उसे अनार में नशीला पदार्थ मिलाकर खिलाया गया, जिससे उसका गर्भ गिर गया। कुछ दिन बाद संपर्क करने पर युवती को आरोपी के मुस्लिम धर्म का होने की जानकारी हुई। इसके बाद वह आरोपी के घर पहुंची, जहां उसका भाई मिला। पीड़िता का आरोप है कि वहां उसे मुस्लिम धर्म अपनाने या निकाह करने का दबाव बनाया गया। मारहरा थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर 2 लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। न्यायालय के समक्ष दिए गए पीड़िता के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User