एटीएम में क्लिप लगाकर रुपये निकालने वाले दो गिरफ्तार:SBI ATM से 5 हजार निकालने के बाद पकड़े गए, 2 डेबिट कार्ड-लोहे की पट्टियां बरामद

Sep 29, 2026 - 18:46
0
एटीएम में क्लिप लगाकर रुपये निकालने वाले दो गिरफ्तार:SBI ATM से 5 हजार निकालने के बाद पकड़े गए, 2 डेबिट कार्ड-लोहे की पट्टियां बरामद
देवरिया में कोतवाली पुलिस ने एटीएम के निकासी द्वार पर लोहे की पट्टी लगाकर रुपये रोकने और बाद में निकालने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार शाम करीब 5 बजे दोनों को सोनूघाट स्थित एसबीआई एटीएम के पास से पकड़ा। उनके पास से एटीएम में इस्तेमाल होने वाली तीन लोहे की पट्टियां, दो पेचकस, दो एसबीआई एटीएम कार्ड और 1600 रुपये नकद बरामद हुए हैं। 5 हजार रुपये नहीं निकले, शिकायत के बाद जांच शुरू पुलिस के मुताबिक, 28 सितंबर को एक व्यक्ति ने कोतवाली में शिकायत दी थी। उसने बताया कि 9 सितंबर को सोनूघाट के एसबीआई एटीएम से 5 हजार रुपये निकालने की कोशिश की थी। पूरी प्रक्रिया के बाद भी रुपये बाहर नहीं आए। इसके बाद वह एटीएम से बाहर निकलकर गार्ड को तलाशने लगा। आरोप है कि इसी दौरान तीन युवक एटीएम के अंदर पहुंचे और निकासी द्वार पर लगी क्लिप हटाकर वहां फंसे 5 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद वे बाइक से फरार हो गए। निकासी द्वार पर लगा देते थे लोहे की पट्टी पुलिस की जांच के अनुसार, आरोपी एटीएम के निकासी द्वार पर मशीन के रंग से मिलती-जुलती लोहे की पट्टी या क्लिप लगा देते थे। इससे रुपये बाहर नहीं निकल पाते थे। ग्राहक के एटीएम से चले जाने के बाद आरोपी क्लिप हटाकर फंसे रुपये निकाल लेते थे। दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मंटू खां (39) निवासी हरपुर महेशपुर, थाना विजयीपुर, गोपालगंज, बिहार और फखरूद्दीन अंसारी (30) निवासी बभनी बेलवनिया, थाना मदनपुर, देवरिया के रूप में हुई है। तीन पट्टियां और दो पेचकस बरामद पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से दो एसबीआई एटीएम कार्ड, दो पेचकस, एटीएम के निकासी द्वार पर लगाने वाली तीन लोहे की पट्टियां और 1600 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User