जालौन में ट्रैफिक सिपाही से गाली-गलौज, धमकी का VIDEO:बिना नंबर की बुलेट और ब्लैक फिल्म लगी थार रोकने पर विवाद

Sep 29, 2026 - 18:46
0
जालौन में ट्रैफिक सिपाही से गाली-गलौज, धमकी का VIDEO:बिना नंबर की बुलेट और ब्लैक फिल्म लगी थार रोकने पर विवाद
जालौन के उरई शहर में मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे शहीद भगत सिंह चौराहे पर यातायात नियमों का पालन कराने के दौरान ट्रैफिक सिपाही और कुछ युवकों के बीच विवाद हो गया। मामले का वीडियो सामने आया है। वीडियो में कुछ युवक ट्रैफिक सिपाही से बहस, गाली-गलौज और अभद्रता करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि विवाद बिना नंबर की बुलेट बाइक को रोकने के बाद शुरू हुआ था। बिना नंबर की बुलेट रोकने पर उलझे युवक बताया जा रहा है कि ट्रैफिक सिपाही ने चौराहे पर बिना नंबर की बुलेट बाइक को रोककर चालक से पूछताछ की और कार्रवाई का प्रयास किया। इसी बात को लेकर कुछ युवक सिपाही से बहस करने लगे। आरोप है कि युवकों ने यातायात नियमों के तहत कार्रवाई करने पर सिपाही को धमकाया और उसके साथ गाली-गलौज की। ब्लैक फिल्म लगी थार को लेकर भी विवाद मौके पर ब्लैक फिल्म लगी एक थार कार को पुलिस कर्मियों ने रोका। इसे लेकर भी विवाद की स्थिति बनी। इस दौरान चौराहे पर काफी देर तक हंगामे जैसा माहौल रहा। कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में कई लोग दिखाई दे रहे वायरल वीडियो में शहीद भगत सिंह चौराहे पर कई लोग मौजूद दिखाई दे रहे हैं। कुछ युवक ट्रैफिक सिपाही से बहस करते नजर आ रहे हैं। घटना उरई कोतवाली से कुछ ही दूरी पर स्थित चौराहे की बताई जा रही है। सीओ बोले- वीडियो के आधार पर जुटा रहे जानकारी वीडियो वायरल होने के बाद मामले को लेकर पुलिस ने जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। हालांकि वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान और पूरे घटनाक्रम की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। सीओ उरई राजीव शर्मा ने बताया कि वीडियो के आधार पर मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। वीडियो में लगाए गए आरोप सही पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User