गाड़ियों से ईसीएम चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया:हापुड़ में सरगना समेत 5 गिरफ्तार, दिल्ली-एनसीआर में करते थे वारदात

Oct 15, 2026 - 17:16
0
गाड़ियों से ईसीएम चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया:हापुड़ में सरगना समेत 5 गिरफ्तार, दिल्ली-एनसीआर में करते थे वारदात
हापुड़ में हाफिजपुर पुलिस ने गाड़ियों से इंजन कंट्रोल मॉड्यूल (ईसीएम) चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सरगना समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 10 चोरी के ईसीएम, अवैध हथियार और ब्रेजा कार मिली है। गुरुवार शाम 4 बजे खुलासा करते हुए ASP महेश कुमार ने बताया कि आरोपी दिल्ली-एनसीआर में सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को निशाना बनाते थे। वे लॉक तोड़कर कीमती ईसीएम चुरा लेते थे। ईसीएम गाड़ी के इंजन को कंट्रोल करने वाला जरूरी पार्ट होता है। गिरफ्तार आरोपियों में गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के नहाल गांव निवासी राशिद उर्फ मच्छी (सरगना) शामिल है। अरशद, फराज, अमन और उस्मान भी पकड़े गए हैं। ये सभी गाजियाबाद के पसोंडा, टीला मोड़ के रहने वाले हैं। ASP के मुताबिक, इन पर दिल्ली, गाजियाबाद, बुलंदशहर और हापुड़ में लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट के करीब छह दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस गिरोह के दूसरे मामलों की भी जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User