गाजीपुर जिला जेल में बंद बंदी की मौत:सीने में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक की आशंका

Sep 30, 2026 - 21:21
0
गाजीपुर जिला जेल में बंद बंदी की मौत:सीने में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक की आशंका
गाजीपुर जिला जेल में बंद रामचंद्रिका यादव (60) की मंगलवार देर रात तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। जेल प्रशासन के मुताबिक, रामचंद्रिका को शुगर की बीमारी थी और उनका इलाज चल रहा था। रात में सीने में तेज दर्द होने के बाद वह बेहोश हो गए। जेलकर्मी उन्हें तत्काल महार्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा। बहू की मौत के मामले में जेल में थे बंद रामचंद्रिका यादव गहमर थाना क्षेत्र के भीखमराय पट्टी गांव के निवासी थे। वह 31 मार्च 2026 से जिला जेल में बंद थे। उनकी बहू निशा यादव की 30 मार्च 2026 को मौत हुई थी। निशा के चाचा ने उसके पति लक्ष्मण, सास राधिका और ससुर रामचंद्रिका यादव के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। इसी मामले में लक्ष्मण और राधिका भी जेल में बंद हैं। जेल प्रशासन के अनुसार, रामचंद्रिका को पहले से शुगर की बीमारी थी और उनका उपचार कराया जा रहा था। मंगलवार रात अचानक सीने में तेज दर्द हुआ और वह बेहोश हो गए। जेलकर्मी उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User