सेवा के संकल्प का अभियान:इनर व्हील क्लब की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन ने समाजहित के प्रकल्पों की जानकारी ली
सीतापुर जनपद में इनर व्हील क्लब ऑफ बिसवां की ओर से डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन मधु कमानी का विजिट आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्लब की ओर से समाजसेवा से जुड़े विभिन्न प्रकल्पों की जानकारी दी गई। इनमें रक्तदान एवं ब्लड बैंक, बालिकाओं की शिक्षा और स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, जरूरतमंद परिवारों की सहायता तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे विषय शामिल रहे। डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन मधु कमानी की उपस्थिति से सदस्यों का उत्साह बढ़ा। कार्यक्रम में सेवा, समर्पण और सामूहिक सहभागिता के माध्यम से समाजहित में निरंतर कार्य करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष सुनीता गुप्ता, सचिव निधि सिंघल, कोऑर्डिनेटर रेनू मेहरोत्रा, कोषाध्यक्ष शिवानी अग्रवाल, आईएसओ तुलसी, एडिटर रिशु अग्रवाल और निवर्तमान अध्यक्ष गुरमीत कौर सहित क्लब की सभी सदस्याएं मौजूद रहीं। मंच संचालन अंजलि राजवंशी ने किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)