कन्नौज में भारी बारिश के चलते स्कूलों में रहेगी छुट्टी:डीएम के आदेश पर बीएसए ने घोषित किया अवकाश, शिक्षक-कर्मचारी रहेंगे मौजूद
कन्नौज में बारी बारिश के चलते कक्षा 8 तक के स्कूलों में शनिवार को छुट्टी रहेगी। खराब मौसम को देखते हुए डीएम के आदेश पर बीएसए ने अवकाश घोषित किया है। जिले भर में 18 घण्टों से लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। शनिवार को भी बारिश की सम्भवना को देखते हुए डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के निर्देश पर बीएसए सन्दीप कुमार ने 26 सितंबर को जिले भर के कक्षा 8 तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। शुक्रवार शाम 6:30 बजे आदेश जारी करते हुए उन्होंने बताया कि शनिवार को सभी बोर्डों से सम्बंधित नर्सरी से कक्षा 8 तक स्कूलों में अवकाश रहेगा। ये आदेश भारी बारिश के चलते छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर जारी किया गया। स्कूलों में तैनात शिक्षक व कर्मचारी शनिवार को विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। शिक्षक और कर्मचारी एसएचवीआर, डीबीटी, पीआरएएसएएसटी, यू-डायस, आईगॉट कर्मयोगी आदि विभागीय कार्य शत प्रतिशत पूरा कराएं। जिसकी समीक्षा शाम को खण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा की जाएगी। गुरुवार रात से हो रही बारिश कन्नौज में गुरुवार रात 12 बजे लगातार बारिश हो रही। शुक्रवार सुबह से लेकर दोपहर तक बूंदाबांदी होती रही, जबकि दोपहर बाद तेज बारिश शुरू हो गई। शुक्रवार देर रात तक बारिश होती रही। इस दौरान तेज बर्फीली हवाएं भी चलतीं रहीं। जिससे मौसम में ठंडक बनी रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)