नोएडा में दो लोगों से 16 लाख ठगे:शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने का दिया झांसा, साइबर सेल कर रहा जांच
साइबर ठगों ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर सेवानिवृत्त एयरफोर्स कर्मी समेत दो लोगों को जाल में फंसाया। दोनों लोगों से 16 लाख रुपये ठग लिए। रकम वापस नहीं मिलने पर पीड़ितों को ठगों के जाल में फंसे होने पता चला। पीड़ितों ने शुक्रवार को साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराए हैं। नोएडा सेक्टर 21 के रहने वाले शशिकांत सेवानिवृत्त एयरफोर्स कर्मी हैं। दो अक्टूबर को ठगों ने शेयर बाजार एक्सपर्ट बन वाट्सअप पर संपर्क किया। शेयर बाजार में निवेश करने पर दोगुना मुनाफा होने का झांसा दिया। उनका वेबसाइट पर पंजीकरण कराया। शुरुआत में छोटा-छोटा निवेश कराया। मुनाफा होने पर रकम को बैंक खाते में ट्रांसफर कराकर विश्वास दिलाया। अलग-अलग खातों में 10 लाख ट्रांसफर
विश्वास होने पर ठगों ने अलग-अलग बैंक खातों में 10 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। पैसों की जरूरत पड़ने पर उन्होंने कुछ रकम निकालनी चाही तो ठगों ने चाल चल दी। कर के रूप में और रकम जमा कराने को बोला। रकम नहीं देने पर खाता फ्रीज होने की चेतावनी दी। पैसे नहीं देने पर ठगों ने संपर्क तोड़ लिया। मुनाफा दिखाकर 6 लाख कराए ट्रांसफर
ठगों ने ग्रेटर नोएडा के प्रशांत से संपर्क किया। उनको भी शेयर बाजार में निवेश कर मुनाफे के जाल में फंसाया। उनसे 18 अक्टूबर तक छह लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। मुनाफे में से रकम निकालने का प्रयास करने पर ठगों ने बात करनी बंद कर दी। दोनों पीड़ितों ने एनसीआरपी पोर्टल और साइबर क्राइम थाना पुलिस से शिकायत की। थाना प्रभारी विजय सिंह राना ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)