मुजफ्फरनगर में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ:पहले मुकाबले में सहारनपुर कैंपस जीता, दूसरे मैच में एचआईटी नकुड़ ने बाजी मारी
मुजफ्फरनगर के श्रीराम कॉलेज (स्वायत्तशासी) में शनिवार को मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालयी क्रिकेट (पुरुष) प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहले दिन खेले गए मुकाबलों में सहारनपुर कैंपस और एचआईटी नकुड़ की टीमों ने जीत दर्ज की। पहले मैच में सहारनपुर कैंपस ने 108 रन बनाए। जवाब में चौधरी छोटूराम डिग्री पीजी कॉलेज की टीम 69 रन पर ऑलआउट हो गई। सहारनपुर कैंपस ने 39 रन से जीत हासिल की। दूसरे मुकाबले में आईआईएमटी सहारनपुर की टीम 53 रन पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए एचआईटी नकुड़ ने पांच विकेट से मैच जीत लिया। विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता 24 से 28 अक्टूबर तक आयोजित होगी, जिसमें विश्वविद्यालय से संबद्ध लगभग 10 महाविद्यालयों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्राचार्या डॉ. प्रेरणा मित्तल ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर डॉ. शरद चौधरी, डॉ. सौरभ मित्तल और डॉ. विनीत कुमार शर्मा सहित शिक्षक मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)