PET परीक्षा आज से शुरू, 35 हजार अभ्यर्थी देंगे एग्जाम:हापुड़ में 13 केंद्रों पर दो पालियों में होगी 3 दिन होगी परीक्षा

Oct 25, 2026 - 07:04
0
PET परीक्षा आज से शुरू, 35 हजार अभ्यर्थी देंगे एग्जाम:हापुड़ में 13 केंद्रों पर दो पालियों में होगी 3 दिन होगी परीक्षा
हापुड़ में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) रविवार यानि आज से शुरू होगी। यह परीक्षा 25 और 30 अक्टूबर के साथ-साथ 1 नवंबर को भी होगी। इसमें करीब 35 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। डीएम कविता मीना और SP मधुवन सिंह ने परीक्षा केंद्र का दौरा कर व्यवस्था का जायजा लिया। इसके लिए 13 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 586 कक्ष निरीक्षक तैनात रहेंगे। रविवार को पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक चलेगी। प्रत्येक पाली में लगभग 5952 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। केंद्रों पर जांच के बाद ही प्रवेश मिलेगा। परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। DIOS डॉ श्वेता पुठिया ने बताया कि प्रशासन का जोर परीक्षा को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने पर है। कक्ष निरीक्षकों की जिम्मेदारी अभ्यर्थियों को सही जगह बैठाने और नियमों का पालन सुनिश्चित कराने की होगी। इन परीक्षा केंद्र पर होगी परीक्षा जिले में एसएसवी इंटर कॉलेज, सर्वोदय इंटर कॉलेज, आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज, बथेस्दा एकेडमी, दीवान इंटर कॉलेज, एलएन पब्लिक स्कूल, मारवाड़ इंटर कॉलेज, चौधरी ताराचंद जनता इंटर कॉलेज, दिल्ली पब्लिक स्कूल, श्री चंडी विद्यालय इंटर कॉलेज, श्री शांति स्वरूप कृषि इंटर कॉलेज, श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और श्री जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User