हाईकोर्ट के आदेश के बाद कानपुर कचहरी में हड़ताल:बार व लॉयर्स के पदाधिकारी को तलब किया गया था, आदेश स्थगित हुआ

Oct 16, 2026 - 19:28
0
हाईकोर्ट के आदेश के बाद कानपुर कचहरी में हड़ताल:बार व लॉयर्स के पदाधिकारी को तलब किया गया था, आदेश स्थगित हुआ
हाईकोर्ट से तलबी आदेश के बाद शुक्रवार को अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से विरत रहने के कारण मुकदमों में तारीखें लगीं। वादकारी खुद ही कोर्ट पहुंचे और मुकदमों में तारीख लेकर लौट गए। हर बुधवार न्यायिक कार्य से विरत रहने पर हाईकोर्ट की समिति ने बार एसोसिएशन अध्यक्ष, महामंत्री, लायर्स एसोसिएशन अध्यक्ष व महामंत्री को शुक्रवार को तलब किया था, शुक्रवार को तलबी स्थगित कर दी गई। हड़ताल की अंडरटेकिंग न देने का लिया था फैसला बार और लायर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में बार एसोसिएशन परिसर में दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय सम्मेलन के दूसरे दिन 11 सितंबर को प्रोटेक्शन एक्ट और वरिष्ठ अधिवक्ताओं को पेंशन की मांग, वकीलों के मुकदमे गैर जनपद ट्रांसफर करने के फैसले और हड़ताल की अंडरटेकिंग न देने समेत अन्य मुद्दों उठाए गए थे। यह मांगें पूरी न होने तक हर बुधवार को न्यायिक कार्य से विरत रहने का प्रस्ताव पास किया था। हाईकोर्ट लखनऊ खंडपीठ की समिति ने बार एसोसिएशन अध्यक्ष अध्यक्ष योगेंद्र अवस्थी, महामंत्री बिनय कुमार मिश्रा, लायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश चंद्र वर्मा व महामंत्री राजीव यादव को शुक्रवार को तलब किया था। पदाधिकारियों को न्यायिक कार्य से विरत रहने पर अपना स्पष्टीकरण देना था। इस पर शुक्रवार को सामूहिक अवकाश का फैसला लिया गया था। शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने काम नहीं किया। ज्यादातर स्टांप वेंडर और फोटो कापी की दुकानें भी बंद रहीं। बार एसोसिएशन महामंत्री व लायर्स एसोसिएशन महामंत्री राजीव यादव ने बताया कि हाई कोर्ट ने तलबी स्थगित करते हुए अगली तारीख बाद में बताने के लिए कहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User