गाजियाबाद में बारिश के सर्द हुआ रात का मौसम:न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस, अब मौसम साफ रहने का अनुमान

Oct 17, 2026 - 07:11
0
गाजियाबाद में बारिश के सर्द हुआ रात का मौसम:न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस, अब मौसम साफ रहने का अनुमान
गाजियाबाद में आज शनिवार को मौसम साफ रहने का अनुमान है। जहां सुबह से हल्की धूप खिली है। पिछले 5 दिनों में 2 बार हुई बारिश से मौसम बदला। आज सुबह तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि दिन में तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवा 5 किमी प्रति घंटा से बह रही है। दिन में धूप खिलने पर लोगों को राहत मिलेगी। लगातार बारिश से रात का तापमान गिरने से मौसम सर्द बना हुआ है। बेमौसम बारिश से तापमान गिरा 2 दिन पहले गुरुवार दोपहर को तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। सुबह से आसमान में बादल छाए थे। दोपहर को घने बादल छाए, उसके बाद बारिश से तापमान में गिरावट आई। जहां सड़कों पर जल भर गया। इसी सप्ताह रविवार और सोमवार को भी बारिश हुई। बेमौसम बारिश से एक साथ तापमान में गिरावट आई। गाजियाबाद के अलावा बागपत, शामली, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर और दिल्ली में भी बारिश हुई। रात का तापमान 2 डिग्री सेल्सियस आ पहुंचा। 25 अक्टूबर से रात में सर्दी बढ़ेगी मौसम में बदलाव के बीच गाजियाबाद और आसपास के जिलों में 25 अक्टूबर के बाद तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार जहां रात का तापमान 20 से 21 डिग्री सेल्सियस पर आ जाएगा। अब रात लंबी होने लगी हैं, सुबह धूप खिलने पर ही तापमान बढ़ रहा है, दिन के 3 बजे के बाद फिर तापमान में गिरावट आ रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User