गाजियाबाद में बस पर फायरिंग करने वाले एनकाउंटर में अरेस्ट:एक्सप्रेस वे पर स्कूटी सवार 2 युवकों ने की थी फायरिंग, पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़े

Oct 02, 2026 - 07:25
0
गाजियाबाद में बस पर फायरिंग करने वाले एनकाउंटर में अरेस्ट:एक्सप्रेस वे पर स्कूटी सवार 2 युवकों ने की थी फायरिंग, पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़े
गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सोमवार देर रात स्कूटी सवार 2 हमलावरों ने चलती बस पर कई राउंड फायरिंग कर दी। देहात स्वाट टीम और मसूरी पुलिस ने गुरुवार देर रात एनकाउंटर में 2 युवकों को अरेस्ट किया है। जिसमें पुलिस ने एक युवक को दौड़ाकर पैर में गोली मारी। जबकि दूसरे युवक को भागते हुए पकड़ लिया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने एक पिस्टल, एक तमंचा और एक स्कूटी भी बरामद की है। दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। दिल्ली से बदायूं जा रही थी बस बस संख्या UP15FT0038 दिल्ली के उस्मानपुर से बदायूं के उसैत जा रही थी। बस के ड्राइवर सरफुद्दीन निवासी ग्राम अलापुर, बदायूं ने पुलिस को बताया कि स्कूटी सवार 2 युवक लालकुआं से ही बस का पीछा कर रहे थे। जहां कई बार बस पर हमला करने का प्रयास किया। इसके बाद मसूरी थाना क्षेत्र में हाईटेक कॉलेज के सामने मेरठ की ओर जाने वाले मार्ग पर स्कूटी सवारों ने बस की कंडक्टर साइड से कई राउंड फायरिंग कर दी। गोलीबारी में बस के कंडक्टर तालिब हुसैन (25) निवासी बदायूं के कंधे के पास गोली लगी, जबकि बस मालिक के दोस्त कमरुद्दीन (42) निवासी बदायूं की गर्दन पर गोली लगने से चोट आई। घटना के बाद दोनों घायलों को दिल्ली के जीटीबी में भर्ती कराया। पुलिस ने दौड़ाकर पैर में गोली मारी एसीपी मसूरी सुनील कुमार नेबताया कि गुरुवार देर रात मसूरी थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह और देहात स्वाट टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान भूड़गढी रजवाहे की पटरी पर एक स्कूटी पर दो युवक आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने रोकने का इशारा किया। लेकिन दोनों ने स्कूटी नहीं रोकी ओर भागने लगे और पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसमें पुलिस ने घेराबंदी की तो दोनों स्कूटी से फिसल गए। जिसके बाद पुलिस ने पैर में गोली मारकर एक युवक को दबोच लिया। घायल ने अपना नाम अनस पुत्र चांद निवासी तीसरा पुस्ता न्यू उस्मान नगर दिल्ली बताया। जबकि दूसरे युवक ने अपना नाम नदीम पुत्र अनीस निवासी न्यू मुस्तफा नेहरु विहार दिल्ली बताया। पुलिस को पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि बस मालिक से हमारा लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था, इसलिए हमने गोली चलाई थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User