मुरादाबाद के अंशुमान चौधरी ने कांस्य पदक जीता:सीबीएसई नेशनल जूडो में 81 किलो भार वर्ग में खिलाड़ी का शानदार प्रदर्शन
मुरादाबाद के अंशुमान चौधरी ने हरियाणा के करनाल जिले में आयोजित सीबीएसई नेशनल जूडो चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता। अंशुमान ने 81 किलोग्राम भार वर्ग में देशभर से आए खिलाड़ियों के बीच मुकाबला किया। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और जूडो में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबलों के बीच अंशुमान ने अपनी तकनीक और बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से आरके स्कूल के शिक्षकों और विद्यार्थियों में खुशी का माहौल है। स्कूल प्रबंधन ने अंशुमान को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अंशुमान की सफलता से उनके परिवार और क्षेत्र में भी उत्साह है। आरके स्कूल प्रबंधन ने कहा कि इस तरह की उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)