गाजियाबाद में एक्सप्रेस वे पर मछलियों से भरी डीसीएम पलटी:सड़क पर तड़पती रहीं मछलियां, मछलियां उठाने चले लोगों को ट्रैफिक पुलिस ने रोका
गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह मछलियों से भरी डीसीएम टायर फटने से पलट गई। हादसे के बाद डीसीएम में रखी मछलियां सड़क पर बिखर गईं। पानी नहीं होने के कारण धूप में मछलियां तड़पने लगीं। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर राहगीरों की भीड़ लग गई। कुछ लोग मछलियों का वीडियो बनाने लगे, जबकि कुछ ने उन्हें उठाने की कोशिश की। मौके पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को मछलियों के पास जाने से रोक दिया। वेव सिटी के सामने हुआ हादसा हादसा वेव सिटी के सामने हुआ। बताया गया कि डीसीएम का अचानक टायर फट गया। इसके बाद चालक वाहन को संभाल नहीं सका और डीसीएम डिवाइडर से टकराकर पलट गई। डीसीएम पलटने के बाद काफी दूर तक सड़क पर मछलियां बिखर गईं। धूप में पानी के बिना मछलियां तड़पती रहीं। क्रेन से हटाई गई डीसीएम हादसे की सूचना मिलने पर ट्रैफिक पुलिस और एक्सप्रेसवे की क्रेन मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को वहां से हटाया। इसके बाद क्रेन की मदद से पलटी डीसीएम को सड़क से हटाया गया। हादसे में किसी के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)