श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ:दुर्गा मंदिर से मुख्य बाजार होकर निकलेगी भव्य कलश यात्रा, 7 अक्टूबर तक चलेगी कथा
बिजनौर में नहटौर के मोहल्ला होलियान स्थित श्री वैष्णो धर्मशाला में बुधवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। 7 अक्टूबर तक आयोजित इस आध्यात्मिक अनुष्ठान में कोटा से पधारे सुदामा महाराज प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से सायं 6 बजे तक श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराएंगे। सनातन धर्म प्रचार समिति के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि कथा से पूर्व बुधवार सुबह 11 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। ग्राम कासमपुर लेखराज स्थित श्री दुर्गा मंदिर से शुरू होकर नगर के मुख्य बाजार से गुजरते हुए यह यात्रा कथा स्थल पहुंचेगी, जिसमें 151 महिलाएं सिर पर मंगल कलश धारण करेंगी। आयोजन को लेकर स्थानीय धर्मप्रेमियों में भारी उत्साह है। समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ कमाने का आह्वान किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)