गाजियाबाद में लापता डॉक्टर का शव कार में मिला:ईस्टर्न पेरीफेरल पर खड़ी थी कार, एक दिन पहले लापता हुए शिवम कार्तिकेय

Sep 30, 2026 - 19:43
0
गाजियाबाद में लापता डॉक्टर का शव कार में मिला:ईस्टर्न पेरीफेरल पर खड़ी थी कार, एक दिन पहले लापता हुए शिवम कार्तिकेय
गाजियाबाद के नंदग्राम से लापता हुए डॉक्टर शिवम कार्तिकेय का शव ईस्टर्न पेरीफेरल पर कार में मिला है। लंबे समय से कार एक जगह देखी गई तो डायल 112 और मुरादनगर पुलिस मौके पर पहुंची। डॉक्टर एक दिन पहले नंदग्राम से लापता हुए थे, परिजनों ने जिनकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की जांच में आया है कि ओवरडोज इंक्जेशन लगाने से डॉक्टर की मृत्यु हुई है। एक दिन पहले लिखी गई गुमशुदगी मुरादनगर पुलिस ने बताया कि डायल 112 पर सूचना मिली कि ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे थाना मुरादनगर क्षेत्र में ब्रेजा गाड़ी UK06BL3119 में एक व्यक्ति का शव मिला है। जहां मौके पर जाकर जांच की गई तो पाया कि मरने वाले व्यक्ति का नाम डॉ शिवम कार्तिकेय (30 साल) पुत्र गोपाल स्वरूप निवासी फ्लैट नंबर 1506 वीवीआइपी मंगल सोसाइटी राज नगर एक्सटेंशन थाना के रहने वाले थे। इस मामले में 29 सितंबर को नंदग्राम थाने में पुलिस ने गुमशुदर्गी दर्ज की। शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस की जांच में आया है कि दवाइयों की ओवरडोज ड्रिप अपने शरीर में लगाईं, इसी से मौत होना प्रतीत हुआ है। पूरे मामले में पुलिस परिजनों से जानकारी लेकर जांच में जुटी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User