गाजियाबाद में फैक्ट्री में लगी भीषण आग:इंडस्ट्रियल एरिया में एविनिक्स डिजाइन कॉन्सेप्ट्स में 7 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया
गाजियाबाद के बुलंदशहर रोड इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एविनिक्स डिजाइन कॉन्सेप्ट्स प्राइवेट लिमिटेड की फैक्ट्री में बुधवार देर रात भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही कोतवाली फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां भेजी गईं। जहां भीषण आग को देखते हुए वैशाली और दूसरे फायर स्टेशनों से भी गाड़ियां पहुंची। करीब 70 मिनट की मशक्कत करते हुए दमकल की 7 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। प्रथम दृष्टा आग शार्ट सर्किट से लगनी बताई गई। अलग अलग फायर स्टेशनों से गाड़ी बुलाईं CFO सौरभ कुमार सिंह ने बताया कि कविनगर स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में प्लॉट नंबर सी-87/1 स्थित फैक्ट्री के भवन के भूतल पर आग लगी थी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने दो होज लाइन डालकर आग बुझाने का काम शुरू किया। आग की भीषणता और भवन के अंदर भारी धुएं को देखते हुए वैशाली और साहिबाबाद फायर स्टेशन से भी दमकल की गाड़ियां मौके पर बुलाई गईं। जहां रात में चारों तरफ धुआं फैला हुआ था। 3 तरफ फैक्ट्री होने के चलते आई परेशानी फैक्ट्री के तीन तरफ अन्य फैक्ट्रियां होने के कारण दमकल कर्मियों को मुख्य रूप से सामने की ओर से ही फायर फाइटिंग करनी पड़ी। आग और धुएं की अधिकता के बीच दमकल कर्मियों ने बीए सेट पहनकर भवन के अंदर प्रवेश किया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। फायर विभाग के अनुसार, आग में फैक्ट्री के अंदर रखा सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। राहत की बात यह रही कि अग्निकांड में किसी भी व्यक्ति की जनहानि नहीं हुई। आग बुझाने के अभियान में कुल 7 दमकल की गाड़ियां लगाई गईं। चारों तरफ फैक्ट्री में धुआं भरा था जिससे दमकल के जवानों को परेशानह हुई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)