लखनऊ में सीबीएसई कौशल प्रदर्शनी:करियर से लेकर नवाचार तक, विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को दिए सुझाव
लखनऊ पब्लिक स्कूल, सेक्टर-1 में बुधवार को सीबीएसई कौशल प्रदर्शनी एवं मार्गदर्शन महोत्सव 2026-27 का आयोजन किया गया। सी.पी. सिंह मेमोरियल ऑडिटोरियम में हुए कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को कौशल आधारित शिक्षा, नवाचार, रचनात्मकता, समस्या समाधान और करियर के अवसरों से परिचित कराना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और विद्यार्थियों की अंग्रेजी गीत प्रस्तुति से हुई। कौशल प्रदर्शनी में 24 विद्यालयों ने सहभागिता की, जबकि मार्गदर्शन महोत्सव में करीब 300 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि सीबीएसई लखनऊ के क्षेत्रीय अधिकारी सचिन ठाकुर ने विद्यार्थियों को व्यावहारिक दक्षताएं विकसित करने और बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप खुद को तैयार करने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्या शबनम सिंह ने अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए रचनात्मक सोच, आलोचनात्मक चिंतन, समस्या समाधान और नेतृत्व कौशल जरूरी हैं। मार्गदर्शन सत्र में बीबीए यूनिवर्सिटी की डीन प्रो. शिल्पी वर्मा ने रोजगारपरक कौशल, राहुल जे. नायर ने सार्थक करियर और वेलनेस कोच ललिता रानी वज्जाला ने नवाचार, डिजाइन थिंकिंग एवं समस्या समाधान पर विद्यार्थियों को जानकारी दी। प्रदर्शनी का विशेषज्ञों ने मूल्यांकन किया। प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से संवाद कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान पाया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)