गाजियाबाद में रात में सर्द होने लगा मौसम:सुबह धूप खिलने पर बढ़ रहा तापतान, मानसूनी बारिश का दौर खत्म
गाजियाबाद में आज गुरुवार को सुबह से मौसम साफ है। जहां धूप खिली हुई है। सुबह न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक रहने का अनुमान है। वहीं हवा 8 किमी प्रति घंटा की गति से बह रही है। रात का मौसम लगातार सर्द होने लगा है। मौसम विभाग ने अब मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। रात का मौसम सर्द होने लगा अक्टूबर माह की शुरूआत हो चुकी है। रात का औसत तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास आ पहुंचा है। जिससे रात सर्द होने लगी हैं, आधी रात में 12 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक तापमान में तेजी से गिरावट हो रही है, जहां अब रात की उमस खत्म हो गई है। सुबह धूप खिलने पर तापमान बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की और भी गिरावट आएगी। मानसूनी बारिश का दौर खत्म मानसूनी बारिश का दौर खत्म हो चुका है। गाजियाबाद में 26 और 28 सितंबर को बारिश हुई थी। 27 सितंबर को दिनभर बादल छाए रहे। 28 सितंबर को दोपहर से रात तक रुक-रुककर हल्की बारिश हुई। सोमवार शाम भी कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई थी। गाजियाबाद के साथ आसपास के जिलों और एनसीआर के कई इलाकों में भी बारिश हुई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है। हालांकि गाजियाबाद में हल्की बारिश हुई, जबकि अन्य जिलों में अच्छी बारिश रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)