गाजियाबाद में रिसाइक्लिंग टेक्नोलॉजी फैक्ट्री में भीषण आग लगी:दमकल की 6 गाड़ियों ने रात में आग पर काबू पाया, ऑक्सीजन प्लांट को बचाया

Sep 26, 2026 - 07:57
0
गाजियाबाद में रिसाइक्लिंग टेक्नोलॉजी फैक्ट्री में भीषण आग लगी:दमकल की 6 गाड़ियों ने रात में आग पर काबू पाया, ऑक्सीजन प्लांट को बचाया
गाजियाबाद में बुलंदशहर रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फ‌ैक्ट्री में शुक्रवार आधी रात आग लग गई। जिससे फैक्ट्री में अफरा तफरी मच गई। जहां कोतवाली और वैशाली फायर स्टेशन से 5 गाड़ियां भेजी गईं। पास में ही ऑक्सीजन प्लांट था, जहां दमकल की टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही की ऑक्सीजन प्लांट चपेट नहीं आया, नहीं तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। सीएफओ सौरभ कुमार का कहना है कि आग के कारणों की जांच की जा रही है। ऑक्सीजन प्लांट को बचाया गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र में सिल्वर सिटी मॉल के पीछे सीकेसीपीसी रिसाइक्लिंग टेक्नोलॉजी प्राईवेट लिमिटेड सी-11/3 साउथसाइड के नाम से फैक्ट्री है। यह जीटी रोड पर है, जहां रात में फैक्ट्री में आग लग गई। आग की सूचना पर एफएसओ मौके पर पहुंचे। पहले कोतवाली स्टेशन से 3 गाड़ियां भेजी गईं, बाद में ऑक्सीजन प्लांट को देखते हुए वैशाली स्टेशन से भी दमकल की गाड़ी बुलाईं। सीएफओ सौरभ सिंह ने बताया कि आग मोबाइल की बैट्री व सैल व अन्य सामान में लगी हुई थी। आग फैक्ट्री की टीन शेड तक पहुंच गई। करीब 50 मिनट में काबू पाया फायर यूनिट ने एमएफई से होज पाइप को फैलाकर आग पर पानी डालाना शुरु किया गयाा। जहां आग को फैलते देखते हुए मेकेनिकल फोम का प्रयोग कर के कुछ समय बाद आग को पूरी तरह से बुझाया गया। आग की सूचना पर फैक्ट्री के मालिक ऐश्वर्या राजपूत भी पहुंच गए। उनसे भी फायर अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली। सीएफओ का कहना है पूरे मामले में जांच कराई जा रही है। इसमें कोई जनहानि नहीं है। आग बुझाने में करीब 50 मिनट लगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User