गोरखपुर में बारिश के बीच गणपति विसर्जन:देर रात तक निकले जुलूस, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा शहर
गोरखपुर में शुक्रवार को गणपति विसर्जन का पर्व उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। देर रात तक शहर के अलग-अलग इलाकों से श्रद्धालु गणेश प्रतिमाएं लेकर विसर्जन के लिए निकलते रहे। बारिश के बावजूद जुलूसों में उत्साह कम नहीं हुआ और शहर में जगह-जगह भक्ति का माहौल नजर आया। शाम होते ही गलियों और मुख्य सड़कों पर गणपति जुलूस शुरू हो गए। कहीं छोटे समूह प्रतिमा लेकर निकले तो कहीं बैंड-बाजे के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे रास्ते ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे गूंजते रहे। देखिए गणेश विसर्जन की तस्वीरें.. बारिश में भी झूमते रहे श्रद्धालु बारिश के बीच बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग जुलूसों में शामिल हुए। कई श्रद्धालु भीगते हुए नाचते-गाते आगे बढ़े। विसर्जन से पहले प्रतिमाओं की पूजा और आरती की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने बप्पा को विदाई दी और परिवार की सुख-शांति की कामना की। कई स्थानों पर प्रसाद वितरण और सामूहिक आरती भी हुई। ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों पर नाचे युवा जुलूसों में ढोल-नगाड़ों के साथ भक्ति गीत बजते रहे। कई जगह युवा डीजे पर नाचते दिखे, जबकि कुछ स्थानों पर पारंपरिक तरीके से श्रद्धालु झूमते नजर आए। रंग-बिरंगी लाइट और सजावट से जुलूस आकर्षक नजर आए। पुलिस ने संभाली सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रमुख रास्तों और विसर्जन स्थलों पर पुलिस-प्रशासन की तैनाती रही। ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए भी इंतजाम किए गए, ताकि जुलूस के दौरान आवागमन प्रभावित न हो। आधी रात के बाद भी चलता रहा सिलसिला शहर में कई स्थानों पर आधी रात के बाद भी प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला जारी रहा। श्रद्धालु गणेश प्रतिमाओं को विदाई देते हुए ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारे लगाते रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)