ललितपुर में समाधान दिवस में 61 शिकायतें, 8 का निस्तारण:डीएम-एसपी ने अधिकारियों को समस्याओं का समाधान कराने के निर्देश दिए

Oct 03, 2026 - 16:49
0
ललितपुर में समाधान दिवस में 61 शिकायतें, 8 का निस्तारण:डीएम-एसपी ने अधिकारियों को समस्याओं का समाधान कराने के निर्देश दिए
ललितपुर की सभी पांचों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। ललितपुर सदर तहसील में जिलाधिकारी सत्य प्रकाश और पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। यहां कुल 61 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से आठ का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। समाधान दिवस में वार्ड नंबर 17 सिविल लाइन द्वितीय के लोगों ने नलों में गंदा पानी आने की शिकायत की। लोगों ने खोदी पड़ी सड़कों की मरम्मत कराने की मांग भी रखी। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर समस्याओं का समाधान कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों का समय से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और कार्रवाई की जानकारी शिकायतकर्ता को भी दी जाए। उन्होंने किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी नहीं करने के निर्देश दिए। पुलिस से संबंधित मामलों में भी अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User