मेडिकल कॉलेज में एक माह में 500 से ज्यादा प्रसव:कौशांबी में 100 से ज्यादा सिजेरियन ऑपरेशन, 24 घंटे मिल रही मातृ स्वास्थ्य सेवाएं
कौशांबी के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय का स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग सुरक्षित मातृत्व सेवाएं दे रहा है। प्रधानाचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम गर्भवती महिलाओं को 24 घंटे प्रसूति व आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं देती है। पिछले एक माह में मेडिकल कॉलेज में 500 से ज्यादा सामान्य प्रसव और 100 से ज्यादा सिजेरियन ऑपरेशन सफलतापूर्वक हुए हैं। यह डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और पैरामेडिकल कर्मियों के प्रयास का नतीजा है। डॉ. विशाखा दीक्षित, डॉ. वर्षा केसरी, डॉ. यास्मीन उबैद, डॉ. आनंदिता पाल, डॉ. अर्चना, डॉ. अनूप्रिया, डॉ. विभा कुमारी सहित लेबर रूम इंचार्ज व प्रशिक्षित स्टाफ ने प्रसव सेवाओं में भूमिका निभाई। यहां गर्भवती महिलाओं की निगरानी, समय पर उपचार व प्रसव के बाद मां-शिशु की देखभाल होती है। 24 घंटे सेवाएं मिलने से कौशांबी व आसपास की महिलाओं को स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ सुविधा मिल रही है। प्रधानाचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिंह ने बताया कि सुरक्षित व गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवा संस्थान की प्राथमिकता है। टीम मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में जुटी है। कौशांबी के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, कौशांबी का स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग सुरक्षित मातृत्व की दिशा में लगातार उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान कर रहा है। प्रधानाचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिंह के नेतृत्व में विभाग की पूरी टीम गर्भवती महिलाओं को 24 घंटे प्रसूति एवं आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करा रही है। ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए गए मेडिकल कॉलेज में बीते एक माह के दौरान 500 से अधिक सामान्य प्रसव और 100 से अधिक सिजेरियन ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए गए हैं। यह उपलब्धि न केवल संस्थान की मजबूत स्वास्थ्य सेवाओं को दर्शाती है, बल्कि चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और पैरामेडिकल कर्मियों के सामूहिक प्रयास एवं समर्पण का भी प्रमाण है। स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की सेवाओं में डॉ. विशाखा दीक्षित, डॉ. वर्षा केसरी, डॉ. यास्मीन उबैद, डॉ. आनंदिता पाल, डॉ. अर्चना, डॉ. अनूप्रिया तथा डॉ. विभा कुमारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वहीं, लेबर रूम इंचार्ज, प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ और पैरामेडिकल टीम ने प्रसव सेवाओं को सुचारु रूप से संचालित करने में अहम योगदान दिया। प्रसव के दौरान गर्भवती महिलाओं की लगातार निगरानी, चिकित्सकों के साथ समन्वय, समय पर आवश्यक उपचार तथा प्रसव के बाद मां और नवजात शिशु की देखभाल में पूरी टीम सक्रिय रही। 24 घंटे प्रसूति सेवाएं उपलब्ध होने से कौशांबी और आसपास के क्षेत्रों की महिलाओं को स्थानीय स्तर पर ही विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा मिल रही है। सामान्य प्रसव के साथ जरूरत पड़ने पर सिजेरियन ऑपरेशन की सुविधा भी तत्काल उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे आपात स्थितियों में समय पर उपचार सुनिश्चित हो रहा है। समयबद्ध चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध शनिवार को प्रधानाचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिंह ने जानकारी देते हुर कहा कि प्रत्येक गर्भवती महिला को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना संस्थान की प्राथमिकता है। एक माह में बड़ी संख्या में सफल प्रसव इस बात का प्रमाण हैं कि मेडिकल कॉलेज की पूरी टीम मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)