गांधी और शास्त्री की जयंती मनाई:उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम में अधिकारी और कर्मचारियों ने दी श्रद्धांजलि
उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम में गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई गई। निगम के सभी वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने गांधी जी और शास्त्री जी की प्रतिमा पर फूल अर्पित कर हर्ष उल्लास के साथ जयंती मनाई। इसके बाद मिष्ठान वितरण किया गया। इस अवसर पर निगम के वरिष्ठ अधिकारी प्रभात बाजपेई, सुनील यादव (अधीक्षण अभियंता), अरुण झा (अधिशासी अभियंता), एस के सिंह (अधिशासी अभियंता), रिंस पाण्डेय (नाजीर) और शरद श्रीवास्तव सहित सभी कर्मचारी उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम फजलगंज कानपुर से शरद श्रीवास्तव की रिपोर्ट के अनुसार आयोजित किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)