संत सौरभ के जीवन-दर्शन पर अंतरराष्ट्रीय पुस्तक:मिस्र के लेखक की पुस्तक ‘द लाइट ऑफ पीस’ का कवर जारी
वर्ल्ड रिकॉर्ड साहित्यिक पहल के तहत लगातार 23वें दिन 23वीं अंतरराष्ट्रीय पुस्तक के कवर का विमोचन किया गया। मिस्र के लेखक थामेर अब्दुलरहमान मोहामेद की पुस्तक ‘NŪR AL-SALĀM – The Light of Peace’ का कवर जारी हुआ। इसका उपशीर्षक ‘Sant Saurabh and the Vision of Universal Harmony’ है। पुस्तक में धरा धाम इंटरनेशनल के प्रमुख संत सौरभ जी महाराज के जीवन, दर्शन और मानवतावादी दृष्टिकोण को शांति, करुणा, सेवा और सार्वभौमिक सद्भाव के संदर्भ में प्रस्तुत किया गया है। लेखक ने उनके विचारों को धर्म, राष्ट्रीयता और सांस्कृतिक सीमाओं से परे मानवीय मूल्यों से जोड़ा है। मिस्र की संस्कृति की भी झलक पुस्तक में नील सभ्यता की ज्ञान, सह-अस्तित्व और जीवन के प्रति सम्मान की परंपरा को मानवीय मूल्यों से जोड़ा गया है। कवर पर कबूतर, पिरामिड, नील नदी और मस्जिदों का दृश्य सांस्कृतिक संदर्भ दर्शाता है। यह पुस्तक संत सौरभ के जीवन-दर्शन पर केंद्रित अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक श्रृंखला का हिस्सा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)