लाइनमैन की पिटाई से नाराज बिजली कर्मचारियों का धरना:बाराबंकी में सैकड़ों गांवों की बिजली गुल, संसाधन न मिलने का भी आरोप लगाकर काम बंद किया
बाराबंकी के सिरौलीगौसपुर में बिजली विभाग के संविदा कर्मचारियों ने लाइनमैन की पिटाई और जरूरी संसाधन न मिलने के विरोध में धरना दिया। इससे सैकड़ों गांवों की बिजली सप्लाई ठप हो गई। आंधी-तूफान से कई जगह बिजली के पोल और तार टूट गए थे। मरम्मत के दौरान एक गांव में बिजली ठीक करने पहुंचे लाइनमैन से स्थानीय व्यक्ति ने मारपीट की। आरोप है कि बिजली न आने से नाराज होकर व्यक्ति ने लाइनमैन को पीटा। घटना से नाराज कर्मचारियों ने सिरौलीगौसपुर बिजली सब-स्टेशन पर काम बंद कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग टूटे पोल और तारों की मरम्मत के लिए पर्याप्त सामग्री व सुरक्षा नहीं दे रहा है। कर्मचारियों ने अधिकारियों की अनदेखी के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर एसडीएम अनिल कुमार सरोज मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों से बात कर उन्हें समझाया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने धरना खत्म किया, जिसके बाद रात में ही बिजली सप्लाई बहाल हुई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)