झांसी पुलिस लाइन में गांधी जयंती मनाई:प्रभारी एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई, सेवा पदक देकर किया सम्मानित

Oct 02, 2026 - 11:12
0
झांसी पुलिस लाइन में गांधी जयंती मनाई:प्रभारी एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई, सेवा पदक देकर किया सम्मानित
झांसी पुलिस लाइन में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रभारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता, कर्तव्यनिष्ठा, नारी एवं बाल सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। सभी ने समाज में महिलाओं और बच्चों के लिए सुरक्षित और भयमुक्त माहौल बनाए रखने का संकल्प लिया। इस दौरान महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के विचारों को याद किया गया। पुलिसकर्मियों ने उनके आदर्शों को अपने जीवन और कार्य में अपनाने का संकल्प लिया। पुलिसकर्मियों को पदकों से सम्मानित किया कार्यक्रम के दौरान गृह मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से दिए गए पदकों से पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। निरीक्षक अमर नाथ यादव और उपनिरीक्षक (लिपिक) सुनील कुमार यादव को अति उत्कृष्ट सेवा पदक दिया गया। वहीं, मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस आनंद स्वरूप और मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस अरुण कुमार सिंह को उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसपी ग्रामीण डॉ. अरविंद कुमार, सहायक पुलिस अधीक्षक सिमरन सिंह, एसपी सिटी प्रीति सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन असमा वकार समेत अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User