महात्मा गांधी जयंती पर सेवा कार्यक्रम:रोटरी क्लब ने जरूरतमंदों को निःशुल्क साइकिल और सिलाई मशीन दी
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर रोटरी क्लब कुशीनगर 3120 की ओर से शहीद स्मारक पार्क में सेवा एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और श्रद्धासुमन अर्पित कर की गई। उपस्थित लोगों ने गांधीजी के सत्य, अहिंसा और सेवा के संदेश को याद करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में रोटरी क्लब की ओर से जरूरतमंदों की मदद के लिए विशेष पहल की गई। जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क साइकिल तथा परिवारों को सिलाई मशीन प्रदान की गई। आयोजकों के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंदों को तत्काल सहयोग देने के साथ उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर उपलब्ध कराना है। साइकिल मिलने से बच्चों को स्कूल आने-जाने में सुविधा मिलेगी, जबकि सिलाई मशीन के माध्यम से लाभार्थियों को रोजगार का साधन उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विभिन्न व्यक्तित्वों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने रोटरी क्लब के सेवा और जनकल्याण से जुड़े कार्यों की सराहना करते हुए समाज के सक्षम लोगों से जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने का आह्वान किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)