गांधी-शास्त्री जयंती पर 100 टीबी मरीजों को मिली पोषण पोटली:भदोही में डीएम बोले- जिला टीबी मुक्त बनाने में रेड क्रॉस का सहयोग बेहतरीन

Oct 02, 2026 - 14:44
0
गांधी-शास्त्री जयंती पर 100 टीबी मरीजों को मिली पोषण पोटली:भदोही में डीएम बोले- जिला टीबी मुक्त बनाने में रेड क्रॉस का सहयोग बेहतरीन
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर भदोही में एक कार्यक्रम हुआ। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी ने 100 टीबी मरीजों को पोषण पोटली बांटी। जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने मरीजों को ये पोटली दीं। कार्यक्रम की शुरुआत में जिलाधिकारी शैलेष कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार चक और रेड क्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारियों ने गांधी जी और शास्त्री जी के चित्रों पर माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने रेड क्रॉस सोसाइटी की पहल की तारीफ की। उन्होंने कहा कि भदोही जिले को टीबी मुक्त बनाने के अभियान में रेड क्रॉस का खास सहयोग है। उन्होंने दोनों महापुरुषों के योगदान को भी याद किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार चक और जिला टीबी रोग अधिकारी डॉ. विवेक कुमार श्रीवास्तव ने मरीजों को इलाज और स्वास्थ्य संबंधी जरूरी जानकारी दी। रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ. भारतेन्दु द्विवेदी ने अतिथियों का स्वागत किया। कोषाध्यक्ष हरेंद्र प्रताप सिंह ने सभी का आभार जताया। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ.पी. शुक्ला, प्रमोद दुबे, अरविंद भट्टाचार्य, डॉ. आर.एन. सिंह, सौरभ जायसवाल, सौरभ मालवीय, सरफराज, विकास नारायण सिंह, नरेंद्र नाथ पांडेय, रमेश चंद्र त्रिपाठी, मनीष कुमार यादव, अभय श्रीवास्तव, मुकेश मिश्रा सहित रेड क्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User