महोबा जिला अस्पताल में फल वितरण:गांधी जयंती पर एडीएम और सीएमएस ने जाना हालचाल, जल्द ठीक होने की कामना की

Oct 02, 2026 - 14:44
0
महोबा जिला अस्पताल में फल वितरण:गांधी जयंती पर एडीएम और सीएमएस ने जाना हालचाल, जल्द ठीक होने की कामना की
महोबा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को महोबा जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए। अस्पताल प्रशासन की ओर से हर वर्ष की तरह इस बार भी फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुखबीर सिंह और जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सुरेश कुमार ने संयुक्त रूप से वार्डों में जाकर भर्ती मरीजों को फल बांटे। दोनों अधिकारियों ने मरीजों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। गांधी-शास्त्री के आदर्शों को किया याद एडीएम न्यायिक सुखबीर सिंह ने बताया कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच फल वितरित किए गए। सीएमएस डॉ. सुरेश कुमार ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गांधी जी और शास्त्री जी के आदर्शों को याद करते हुए मरीजों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना के साथ फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस और गांधी जयंती के साथ शास्त्री जयंती भी मनाई गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User