गांधी-शास्त्री जयंती पर दिव्यांगों को बांटे सहायक उपकरण:पीलीभीत कलेक्ट्रेट में कारीगरों को मिली टूल किट, गांधी सभागार में हुआ मुख्य समारोह

Oct 02, 2026 - 10:08
0
गांधी-शास्त्री जयंती पर दिव्यांगों को बांटे सहायक उपकरण:पीलीभीत कलेक्ट्रेट में कारीगरों को मिली टूल किट, गांधी सभागार में हुआ मुख्य समारोह
पीलीभीत में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को पीलीभीत कलेक्ट्रेट परिसर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह 8:30 बजे डीएम आलोक कुमार ने पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया गया। जिलाधिकारी समेत प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। ध्वजारोहण के बाद कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में मुख्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों के उत्थान पर विशेष जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने दिव्यांगजनों को उनकी जरूरत के अनुसार ट्राईसाइकिल, बैसाखी, छड़ी और व्हीलचेयर समेत सहायक उपकरण वितरित किए। सहायक उपकरण मिलने के बाद लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी नजर आई। कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों को सशक्त बनाना और उनके दैनिक जीवन को सुगम करना रहा। दर्जी, बढ़ई और लोहार समेत कारीगरों को टूल किट सभागार में ही विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत स्थानीय हस्तशिल्पियों और पारंपरिक कारीगरों को टूल किट वितरित की गईं। जिलाधिकारी ने दर्जी, बढ़ई, राजमिस्त्री और लोहार समेत विभिन्न ट्रेडों से जुड़े दर्जनों कारीगरों को उन्नत टूल किट सौंपी। इस योजना का उद्देश्य कारीगरों के पारंपरिक कौशल को आधुनिक तकनीक और उपकरणों से जोड़कर उनकी आय बढ़ाना और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराना है। डीएम बोले- हर तबका आर्थिक रूप से सशक्त हो अपने संबोधन में जिलाधिकारी आलोक कुमार ने कहा कि बापू का ग्राम स्वराज और आत्मनिर्भरता का सपना तभी साकार होगा, जब समाज का हर तबका आर्थिक रूप से सशक्त होगा। उन्होंने कर्मचारियों से सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के मार्ग पर चलते हुए पूरी ईमानदारी से जनसेवा करने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User