गांधी व शास्त्री जयंती पर कानपुर पुलिस ने दी श्रद्धांजलि:पुलिस कमिश्नर ने नागरिकों की सुरक्षा-सम्मान का पढ़ाया पाठ

Oct 02, 2026 - 12:16
0
गांधी व शास्त्री जयंती पर कानपुर पुलिस ने दी श्रद्धांजलि:पुलिस कमिश्नर ने नागरिकों की सुरक्षा-सम्मान का पढ़ाया पाठ
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के मौके पर कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल कानपुर नगर ने दोनों महान विभूतियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रपिता के बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी, अनुशासन और राष्ट्र-सेवा के आदर्शों को अपने जीवन एवं कार्यशैली में अपनाने का संकल्प दिलाया गया। पुलिसकर्मियों ने पुलिस सेवा को जनसेवा का माध्यम मानते हुए नागरिकों की सुरक्षा, सम्मान और सहायता के प्रति सदैव प्रतिबद्ध रहने की शपथ ली। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, अनुशासन, समर्पण और कर्तव्यपरायणता के साथ करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन एवं उनके आदर्शों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी गई। कार्यक्रम में एडिशन पुलिस कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर डॉ विपिन ताडा, एडिशनल पुलिस कमिश्नर हेड क्वार्टर संकल्प शर्मा, डीसीपी हेडक्वार्टर दिनेश चंद्र त्रिपाठी, एसीपी सीसामऊ अंजना दहिया समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी के जीवन से सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणा मिलती है। इन मूल्यों को पुलिस सेवा में आत्मसात कर आम नागरिकों के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का संकल्प लिया गया। इसके साथ ही सभी डीसीपी ने भी अपने–अपने जोनों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User