गोमती नगर में दुर्गा महोत्सव:भक्ति और उत्साह के साथ हुए धार्मिक; गरबा में जमकर झूमे श्रद्धालु
श्री श्री मां जगदम्बा सेवा समिति द्वारा दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गोमती नगर जन कल्याण महासमिति के अध्यक्ष बी. एन सिंह, महासचिव राघवेंद्र शुक्ला, सचिव संजय निगम, मुन्ना सिंह, निर्मला सिंह एवं तेज कुमार मिश्रा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इंजीनियर अशोक कुमार गुप्ता के नेतृत्व में निर्मित आकर्षक पंडाल की सराहना की गई। महिलाओं एवं युवतियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की। कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। उपस्थित श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगल बनाए रखने की कामना की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)