गाय को राष्ट्र माता बनाने की मांग तेज:संतों के आवाहन पर 14 दिसंबर को लखनऊ पहुंचेंगे समर्थक, सरकार को सौंपेंगे ज्ञापन

Sep 29, 2026 - 18:13
0
गाय को राष्ट्र माता बनाने की मांग तेज:संतों के आवाहन पर 14 दिसंबर को लखनऊ पहुंचेंगे समर्थक, सरकार को सौंपेंगे ज्ञापन
फर्रुखाबाद में गाय को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर 'गौर सम्मान आह्वान अभियान' के तहत एक सभा मंगलवार को 2 बजे हुई। लकूला में हुई इस सभा में वृंदावन धाम के संतों ने गौ संरक्षण और गाय को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग उठाई। दुर्वासा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वर दास ब्रह्मचारी ने संत गोपाल नंद सरस्वती महाराज, गोपेश जी महाराज और आचार्य ललित जी महाराज का स्वागत किया। वैभव समवंशी ने कार्यक्रम का संचालन किया। गोपाल नंद सरस्वती महाराज ने बताया कि गाय को राष्ट्र माता घोषित करने हेतु हस्ताक्षर अभियान जारी है। 14 दिसंबर को संत लखनऊ पहुंचकर सरकार को ज्ञापन देंगे। 51 करोड़ हस्ताक्षर जुटाने का लक्ष्य है। गोपेश महाराज ने गौवंश के लिए अस्पताल बनाने की मांग की। आचार्य ललित महाराज ने गौवंश की स्थिति पर चिंता जताई। महंत ईश्वर दास ब्रह्मचारी ने गौवंश हत्या पर तुरंत रोक लगाने और गाय को राष्ट्र माता घोषित करने की बात कही। 27 अप्रैल को तहसील और 27 जुलाई को जिलाधिकारी को भी ज्ञापन सौंपा गया था। इस मौके पर आचार्य सर्वेश शुक्ला, प्रभात अवस्थी, अमन दुबे, विमलेश मिश्रा, सौरभ मिश्रा, क्रांति पाठक, नारायण दत्त द्विवेदी, अवधेश, दीपक मिश्रा, दीपक शर्मा, डॉ. संजीव त्रिपाठी मौजूद थे। राजीव मिश्रा और अवधेश पांडे ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User