गायिका निशी सिंह का नया लोकगीत:‘लागा का मोरा मनवा’ होगा रिलीज, बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

Oct 11, 2026 - 15:13
0
गायिका निशी सिंह का नया लोकगीत:‘लागा का मोरा मनवा’ होगा रिलीज, बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
अपनी सुरीली आवाज से श्रोताओं का दिल जीतने वालीं प्रसिद्ध गायिका निशी सिंह अब लोक संगीत के क्षेत्र में भी कदम रखने जा रही हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश की लोक संस्कृति और मिठास से भरा उनका नया लोकगीत ‘लागा का मोरा मनवा’ जल्द ही म्यूजिक लेबल टी-सीरीज़ से रिलीज होने जा रहा है। रविवार को दुर्गाकुंड स्थित एकेएस पैलेस में आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए निशी सिंह ने अपने इस नए लोकगीत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह गीत पूर्वी यूपी की लोक संस्कृति और वहां की माटी से गहराई से जुड़ा हुआ है, जिसे बहुत खूबसूरती से पिरोया गया है। श्रोताओं का दिल निशी सिंह संगीत जगत का एक जाना-माना नाम हैं। इससे पहले वह टी-सीरीज़ के बैनर तले ‘सोणिया मन मोणिया’ और ‘दर्द कितना है’ जैसे बेहतरीन गीत गाकर अपार लोकप्रियता हासिल कर चुकी हैं। इसके अलावा, उन्होंने ताज महोत्सव, महाकुंभ के गंगा मंच, हुनर हाट और जश्न-ए-अदब जैसे देश के कई प्रतिष्ठित मंचों पर अपनी शानदार प्रस्तुतियां दी हैं। बहुमुखी प्रतिभा की धनी निशी सिंह सिर्फ एक बेहतरीन गायिका ही नहीं, बल्कि एक उम्दा चित्रकार, कवयित्री और समाजसेविका भी हैं। कला और संस्कृति के प्रति अपने गहरे समर्पण को दर्शाते हुए उन्होंने वर्ष 2008 में 'नाद फाउंडेशन' की स्थापना की थी। इस संस्था के माध्यम से वह लगातार संगीत, नाटक और भारत की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User