नेपाल में फ्लैश फ्लड, भारत में अलर्ट जारी:केंद्रीय जल आयोग ने बिहार-यूपी के लिए एडवाइजरी जारी की, गंडक बैराज में पानी बढ़ने की आशंका
नेपाल की नारायणी (गंडक) नदी में फ्लैश फ्लड के बाद भारत में सतर्कता बढ़ी है। केंद्रीय जल आयोग (CWC) ने बिहार और उत्तर प्रदेश के लिए एडवाइजरी जारी की है। नेपाल में नारायणी की सहायक बूढ़ी गंडकी में अचानक बाढ़ आई थी, जिससे अरुघाट में जलस्तर तेजी से बढ़ा। अब ऊपरी इलाकों में यह कम हो रहा है। CWC का अनुमान है कि नेपाल की बाढ़ का पानी अब गंडक नदी के रास्ते नीचे आएगा। भारतीय सीमा तक पहुंचते-पहुंचते बाढ़ की लहर कमजोर होगी, जिससे भारत में असर बहुत कम या न के बराबर रहेगा। बहाव की निगरानी के निर्देश दिए गए नेपाल सीमा और गंडक किनारे बिहार-उत्तर प्रदेश के निचले इलाकों में स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने और स्थिति पर नजर रखने की सलाह दी गई है। एडवाइजरी में बताया गया कि इस बाढ़ से गंडक बैराज में पानी की आवक थोड़ी बढ़ सकती है। इसलिए जलस्तर और बहाव की निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)