घाघरा नदी का जलस्तर घटा,गांवों में 5 फीट पानी भरा:बाराबंकी में ग्रामीण घर तोड़कर सामान बचा रहे, कटान से जमीन नदी में समाई

Oct 02, 2026 - 12:33
0
घाघरा नदी का जलस्तर घटा,गांवों में 5 फीट पानी भरा:बाराबंकी में ग्रामीण घर तोड़कर सामान बचा रहे, कटान से जमीन नदी में समाई
नेपाल के बैराजों से पानी न छोड़े जाने के कारण घाघरा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 21 सेंटीमीटर नीचे आ गया है। फिर भी, बाराबंकी के रामसनेहीघाट तहसील के बाढ़ प्रभावित गांवों में लोगों की मुश्किलें बनी हुई हैं। गुनौली, ढेमा, कोयलावर, टिकरी और जलालपुर समेत कई गांवों में अब भी 4 से 5 फीट तक पानी भरा है। बाढ़ और तेज कटान के चलते ग्रामीण अपने घर और सामान बचाने में जुटे हैं। कई परिवार अपने आशियाने खुद तोड़ रहे हैं, ताकि जरूरी सामान सुरक्षित जगह पहुंचा सकें। घाघरा की तेज धार में कई एकड़ जमीन नदी में समा चुकी है। गुनौली गांव का करीब आधा हिस्सा कटान की चपेट में है। बाढ़ पीड़ितों के सामने भोजन, साफ पानी और पशुओं के लिए चारे की कमी का संकट है। उपजिलाधिकारी बृजेन्द्र उपाध्याय प्रभावित इलाकों का दौरा कर नाव से भोजन और राहत सामग्री पहुंचा रहे हैं। राजस्व विभाग की टीमें और एडीएम निरंकार सिंह राहत काम में लगे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User