घाटमपुर में छात्र-छात्राओं को पॉक्सो एक्ट की जानकारी:महिला दारोगा नेहा ने हेल्पलाइन नंबर और साइबर फ्रॉड से बचाव के तरीके बताए
घाटमपुर में मंगलवार दोपहर एंटी रोमियो टीम और मिशन शक्ति टीम थाना घाटमपुर कमिश्नरेट कानपुर नगर की ओर से गांधी विद्यापीठ इंटर कॉलेज में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत आयोजित अभियान में नारी सुरक्षा, स्वावलंबन और गांधी जयंती के अवसर पर पॉक्सो अधिनियम-2012 के प्रावधानों और कानूनी परिणामों के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। घाटमपुर थाने में तैनात महिला दारोगा नेहा ने छात्र-छात्राओं को महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में 112, महिला हेल्पलाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181, अग्निशमन सेवा 101, एंबुलेंस सेवा 108 और साइबर फ्रॉड की शिकायत के लिए 1930 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों, बालिकाओं के साथ होने वाले अपराधों और उनसे जुड़े कानूनी परिणामों के बारे में भी जानकारी दी। साथ ही साइबर अपराध से बचाव के लिए सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक इस्तेमाल करने और किसी अनजान व्यक्ति से निजी जानकारी साझा न करने की अपील की।अभियान के दौरान UPCOP ऐप से मिलने वाली जन सुविधाओं के बारे में भी बताया गया। इसके अलावा व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम समेत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के सुरक्षित इस्तेमाल, महिला सशक्तिकरण अभियान और राज्य सरकार की महिला कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान महिला कांस्टेबल दीक्षा, शिवानी और दारोगा धनंजय मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)