चिनहट में विश्वकर्मा पूजन समारोह:रजनी विश्वकर्मा ने महिलाओं से एकजुट होने का आह्वान किया
लखनऊ के चिनहट स्थित रामायण पैलेस में विश्वकर्मा नारी शक्ति संगठन की ओर से विश्वकर्मा पूजन समारोह का आयोजन किया गया। संगठन की अध्यक्षा रजनी विश्वकर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में विश्वकर्मा समाज के कई गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राधे श्याम विश्वकर्मा और सर्व विश्वकर्मा सहित अन्य सम्मानित अतिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर संगठन की अध्यक्षा रजनी विश्वकर्मा ने नारी शक्ति को एकजुट करने पर बल दिया और महिलाओं से सामाजिक व रचनात्मक कार्यों में आगे आकर अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)