घाटमपुर में दिन दहाड़े टॉवर से केबिल चोरी:टेक्निशियन ने पतारा चौकी में शिकायत की, पुलिस जांच में जुटी

Oct 01, 2026 - 20:44
0
घाटमपुर में दिन दहाड़े टॉवर से केबिल चोरी:टेक्निशियन ने पतारा चौकी में शिकायत की, पुलिस जांच में जुटी
घाटमपुर के जहांगीराबाद गांव में कानपुर-सागर हाइवे किनारे स्थित टॉवर से चोर दिन दहाड़े केबिल काटकर चोरी कर ले गए। टेक्निशियन ने पतारा चौकी पहुंचकर तहरीर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल करने के साथ जल्द घटना का खुलासा करने का दावा कर रही है। घाटमपुर थाना क्षेत्र के पतारा कस्बा निवासी श्याम स्वरूप द्विवेदी ने गुरुवार दोपहर पतारा चौकी पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह इंडस टॉवर में टेक्निशियन के पद पर कार्यरत है। उनकी कंपनी का टॉवर कानपुर सागर हाइवे किनारे जहांगीराबाद गांव में स्थित है। बीते 27 तारीख की दोपहर लगभग दो बजे के लगभग अज्ञात चोर टॉवर की केबिन काट ले गए है। जिससे टॉवर कंपनी को हजारों का नुकसान हुआ है।उन्होंने कंपनी के अधिकारियों को जानकारी देने के साथ पतारा चौकी पहुंचकर जांचकर अज्ञात चोर के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है। थाना प्रभारी बोले- जांच की जा रही है घाटमपुर इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि सूचना मिली थी, घटना की जांच की जा रही है। जांच में सामने आया कि घटना के समय टेक्निशियन साइड पर मौजूद नहीं थे, जांच की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User