आजमगढ़ में बुजुर्ग की मौत के बाद जागा बिजली विभाग:विभागीय अधिकारियों को शासन ने लगाई फटकार, एक दिन पहले विभाग की लापरवाही से हुई थी मौत
आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के मिर्जापुर ब्लाक के चकमाली गांव में बिजली विभाग की लापरवाही से बुजुर्ग सुरेंद्र प्रताप सिंह 72 पुत्र रघुवीर सिंह की एक दिन पूर्व मौत हो गई थी। इस मामले में बिजली विभाग की खुलकर लापरवाही सामने आई थी। परिजनों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को कई बार शिकायती पत्र देकर बिजली का खंभा हटाने की मांग की थी। बुजुर्ग की मौत के बाद गुरुवार की देर रात बिजली विभाग के कर्मचारी खंभा हटाने में लगे हुए हैं। हालांकि इतनी बड़ी घटना हो जाने के बाद भी बिजली विभाग का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा लाइनमैन और संविदा कर्मचारियों के भरोसे ही बिजली विभाग खंबे को घर से बाहर लगाने में जुटा हुआ है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी कितने लापरवाह है। 10 दिन पूर्व आजमगढ़ जिले के कंधरापुर थाना क्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही से तीन नील गायों की भी मौत हो गई थी। लगातार हो रही घटनाओं के बाद भी विभाग सबक लेने को तैयार नहीं है। यही कारण है कि लगातार इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। वहीं मृतक बुजुर्ग के परिजन बिजली विभाग के अधिकारियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की भी मांग कर रहे हैं। खंभे के करंट ने ली जान
आजमगढ़ के निजामाबाद थाना क्षेत्र के मिर्जापुर ब्लाक के चकमाली गांव के रहने वाले सुरेंद्र प्रताप सिंह 72 पुत्र रघुवीर सिंह मंगलवार को कुछ काम कर रहे थे। इसी दौरान बिजली के खंभे की चपेट में आ गए। करंट लगते ही वह मौके पर गिर गए। परिजनों को सूचना मिलते ही परिजन लेकर स्थानीय अस्पताल गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। इस घटना के बाद परिजनों ने बिजली विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि लगातार कई बार शिकायत के बाद भी बिजली विभाग ने मामले का संज्ञान नहीं लिया। यदि बिजली विभाग ने शिकायतों का संज्ञान लिया होता तो इतनी बड़ी घटना ना होती।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)