घाटमपुर में तेज बारिश-हवाओं का अलर्ट, SDM ने की अपील:लोगों से घरों में रहने और बिजली तारों, पेड़ों, जर्जर भवनों से दूर रहने को कहा

Sep 25, 2026 - 20:14
0
घाटमपुर में तेज बारिश-हवाओं का अलर्ट, SDM ने की अपील:लोगों से घरों में रहने और बिजली तारों, पेड़ों, जर्जर भवनों से दूर रहने को कहा
घाटमपुर तहसील क्षेत्र में शुक्रवार को तेज बारिश और हवाओं के बीच प्रशासन ने आमजन को सतर्क रहने की अपील की है। मौसम विभाग से प्राप्त सूचना के आधार पर घाटमपुर एसडीएम अविचल प्रताप सिंह ने क्षेत्रवासियों और संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को मौसम खराब रहने के दौरान विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने लोगों से अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने और असुरक्षित स्थानों से दूरी बनाए रखने की अपील की है। घाटमपुर एसडीएम अबिचल प्रताप सिंह ने सामान्य चेतावनी जारी करते हुए कहा कि वर्तमान में तहसील क्षेत्र में तेज वर्षा के साथ तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम की यह स्थिति आगामी कुछ समय तक बने रहने की संभावना है। ऐसे में सभी लोग सतर्क रहें और किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें। उन्होंने कहा कि तेज बारिश और हवा के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचें। विशेष रूप से विद्युत तारों और बिजली के खंभों से पर्याप्त दूरी बनाए रखें। बारिश के दौरान टूटे या ढीले बिजली के तारों के संपर्क में आने से हादसा हो सकता है। इसलिए किसी भी परिस्थिति में ऐसे तारों को छूने या उनके आसपास जाने का प्रयास न करें। प्रशासन ने लोगों को पेड़ों के नीचे खड़े होने से भी बचने की सलाह दी है। तेज हवाओं के दौरान पेड़ या उनकी शाखाएं गिरने की आशंका रहती है। इसके अलावा जर्जर भवनों, दीवारों और अन्य असुरक्षित स्थानों से भी दूरी बनाए रखने को कहा गया है। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को भी क्षेत्र में सतर्क रहने तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि मौसम सामान्य होने तक केवल आवश्यक कार्य के लिए ही घर से बाहर निकलें और परिवार के सदस्यों को भी सुरक्षित स्थान पर रखें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User